गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कार्यकाल को IBA ने बताया प्रेरणादायक
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (31/07/2025): जनपद गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के रूप में मनीष कुमार वर्मा (Manish Kumar Verma) का कार्यकाल न केवल प्रशासनिक सफलता के लिए बल्कि औद्योगिक विकास और जनहित में लिए गए प्रभावशाली निर्णयों के लिए भी यादगार रहा। यह बात इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य में कही गई है।
IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि मनीष कुमार वर्मा ने उद्यमियों, नागरिकों और आम जन की समस्याओं को सीधे संवाद के माध्यम से गंभीरता से सुना और लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया। उनकी कार्यशैली सहज, सहयोगात्मक और समन्वयकारी रही, जिससे जिले में औद्योगिक वातावरण को मजबूती मिली और विकास की रफ्तार को नई दिशा प्राप्त हुई।
उद्योग जगत से जुड़े लोगों के मुताबिक, मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में उद्योग बंधु बैठकों की नियमितता, नीतिगत पारदर्शिता और समस्या-समाधान की तत्परता ने गौतमबुद्ध नगर को निवेशकों के लिए और भी अनुकूल बना दिया।
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने उन्हें आगामी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर हमेशा उनके योगदान को सम्मान और स्मृति में रखेगा।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गौतमबुद्ध नगर डीएम के रूप में फरवरी 2023 से जुलाई 2025 तक अपनी सेवाएंदी है। वहीं सोमवार देर रात तबादले के बाद आईएएस अधिकारी मेधा रूपम (IAS officer Medha Rupoom) को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।