GREATER NOIDA News (30/07/2025): जेवर (Jewar) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब दिल्ली (Delhi) से लखनऊ (Lucknow) लौट रहे तीन दोस्तों की कार एक कैंटर से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर चालक ने एक्सप्रेसवे (Expressway) पर अचानक ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार में पीछे से आ रही कार ब्रेकिंग का अंदाजा नहीं लगा सकी और सीधे कैंटर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम (Petroling Team) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जेवर कोतवाली पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवकों धर्मवीर और अंकित मिश्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक, आनंद की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसे उच्च चिकित्सा सुविधा (Medical Facilities) के लिए रेफर किया गया है। मृतक अंकित मिश्रा के बहनोई शुभम त्रिपाठी ने जेवर कोतवाली में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंटर चालक की लापरवाही और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
तीनों युवक किसी निजी काम से लखनऊ से दिल्ली गए थे और काम पूरा करने के बाद कार से वापस लखनऊ लौट रहे थे। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी कैंटर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने स्थिति सामान्य कर पुनः चालू किया। इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन जेवर अस्पताल पहुंचे, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।