New Delhi News (29/07/2025): दिल्ली के युवाओं को उनकी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का मंच देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व में ‘हौसलों की उड़ान’ (Hausalon Ki Udan) योजना को मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही टैलेंट हंट पहल है। इसका उद्देश्य है राजधानी के कोने-कोने से छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें निखारने और आगे बढ़ने का मौका देना।
सितंबर में होगी योजना की औपचारिक शुरुआत
मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि ‘हौसलों की उड़ान’ योजना सितंबर महीने में आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी। इस ऐतिहासिक पहल के तहत स्कूल-कॉलेजों, सांस्कृतिक केंद्रों और स्थानीय समुदायों में जाकर प्रतिभागियों की खोज की जाएगी और उन्हें प्रशिक्षण, मंच और प्रोत्साहन दिया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं बल्कि दिल्ली के युवाओं के आत्मविश्वास और हौसले को उड़ान देने की शुरुआत है, जो आने वाले समय में दिल्ली को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित कर सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।