सिविल लाइंस में दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत, मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (29/07/2025): दिल्ली में सोमवार की बारिश जानलेवा साबित हुई। सिविल लाइंस इलाके में एक जर्जर दीवार ढहने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फायर सर्विस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों का इलाज चल रहा है।
इस दर्दनाक हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “चार महीने भी नहीं हुए और भाजपा सरकार ने दिल्ली को रुला दिया है। सफाई कर्मचारियों की सैलरी तक खा जा रहे हैं। जब दीवारें और सड़कें ही नहीं संभल रहीं, तो हादसे कैसे नहीं होंगे?”
सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सेवाओं का हाल बेहद खराब हो गया है।
प्रशासन की ओर से मलबा हटाने और मामले की जांच का काम जारी है। लेकिन यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर गया है कि क्या दिल्ली की व्यवस्थाएं बरसात से पहले की तैयारियों में नाकाम हो चुकी हैं?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।