Gautam Buddh Nagar की डीएम मेधा रूपम: शूटिंग से IAS तक का सफर | घर में हैं कितने IAS?

रंजन अभिषेक, संवाददाता, टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (29 July 2025): उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर 2014 बैच की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी मेधा रूपम (Medha Rupam) को जिले का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले मेधा रूपम कासगंज में जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही थीं। मेधा रूपम की यह गौतमबुद्ध नगर में वापसी है, क्योंकि इससे पहले वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) में एसीईओ (ACEO) के रूप में काम कर चुकी हैं और जिले की कार्यशैली व चुनौतियों से भलीभांति परिचित हैं।

सीएम योगी की विश्वसनीय अधिकारियों में गिनती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की विश्वसनीय अधिकारियों में गिनी जाने वाली मेधा रूपम की नियुक्ति को नोएडा के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह पहले ही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) और इंटरनेशनल फिल्म सिटी (International Film City) जैसे प्रदेश के दो सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनकी वापसी इन परियोजनाओं को और अधिक गति देगी।

मेधा रूपम का जीवन बेहद प्रेरणादायक

मेधा रूपम का जीवन भी बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केरल में हुई, जहां उनके पिता ज्ञानेश कुमार गुप्ता तैनात थे। वर्तमान में उनके पिता देश के चुनाव आयुक्त हैं। खेलों में भी मेधा रूपम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वह राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उनके पति मनीष बंसल (Manish Bansal) भी एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

प्रशासनिक दक्षता, मजबूत कार्यशैली और सरकार की प्राथमिकताओं को बारीकी से समझने की क्षमता ने मेधा रूपम को इस नई जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त अधिकारी बना दिया है। गौतमबुद्ध नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे जिले में उनकी नियुक्ति से विकास परियोजनाओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।