गौतमबुद्ध नगर डीएम का तबादला | मेधा रूपम को मिली कमान, मनीष वर्मा पहुंचे प्रयागराज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
NOIDA News (29/07/2025): उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया। नोएडा के मौजूदा डीएम मनीष वर्मा को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है, जबकि उनकी जगह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मेधा रूपम को गौतमबुद्धनगर की नई जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मेधा रूपम इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ (ACEO) की अहम भूमिका निभा चुकी हैं और जिले की प्रशासनिक संरचना से भलीभांति परिचित हैं। उनका अनुभव नोएडा की जमीनी चुनौतियों को समझने और समाधान निकालने में सहायक होगा।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में सुशासन और प्रभावी प्रशासन को लेकर सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है, जिससे जिले में नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक गति को और बेहतर किया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।