दिल्ली चुनाव: कांग्रेस आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें संभावित दावेदारों के नाम

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 दिसंबर 2024): दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। इस सूची में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

सूत्रों की मानें तो कालकाजी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारने का फैसला किया है, जो आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देंगी। इसके अलावा, मटिया महल से आसिम अहमद खान, सीमापुरी से राजेश लिलोठिया और जंगपुरा से फरहाद सूरी जैसे नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

कांग्रेस इस बार दिल्ली में अपनी खोई हुई साख को वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों पर फोकस करते हुए चुनावी रणनीति तैयार की है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले में कांग्रेस अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

आज उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस की रणनीति और स्पष्ट हो जाएगी, जिससे चुनावी मुकाबले में एक नया मोड़ आने की संभावना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।