NOIDA News (28/07/2025): नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम ने रविवार, 27 जुलाई 2025 को देर रात सेक्टर-11 में मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान आमिर उर्फ दानिश पुत्र तुफैल अहमद निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद (वर्तमान पता- पुरानी सीमापुरी, शाहदरा, दिल्ली) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 36 वर्ष है।
पुलिस टीम इलाके में नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी सेक्टर-56 की ओर से एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसकी बाइक असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई और वह नीचे गिर पड़ा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक देसी तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 50,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आमिर उर्फ दानिश पर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग थानों में कुल 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, एनडीपीएस, चोरी, लूट और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
आरोपी पर नोएडा के थाना सेक्टर-24 में भी हाल ही में दो अलग-अलग मामलों में हत्या का प्रयास (धारा 304(2) बीएनएस) का मुकदमा दर्ज है। वहीं दिल्ली के पटपड़गंज, सीमापुरी, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी और कश्मीरी गेट थानों में भी वह वर्षों से सक्रिय है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर और खतरनाक अपराधी है जो आए दिन चोरी, झपटमारी और हथियारबंदी की वारदातों को अंजाम देता था।
फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े गिरोह के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।