Kargil Vijay Diwas: BJP ने वीर शहीदों को किया नमन, जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (27/07/2025): भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए एक भव्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध (Kargil War) में भाग लेने वाले और अन्य सैनिकों को फूल-मालाएं, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित हुए देश के वीर

समारोह में देश के कई वीर सैनिकों (Soldiers) को आमंत्रित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से कर्नल गिरीश मिश्रा, सूबेदार कमल कुमार, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कैप्टन पंचशील, हवलदार मनोज भाटी, रवि कुमार, नरेन्द्र प्रताप सिंह, लांस नायक हरेन्द्र कुमार, लांस नायक मनोज कुमार, नायक आर्मी योगेंद्र सिंह, कारगिल युद्ध के योद्धा सूबेदार भोपाल सिंह, मेजर राकेश शर्मा (कारगिल शौर्य चक्र), शहीद नरेन्द्र भाटी जी की पत्नी सुरेश देवी, हवलदार ज्ञानेद्र सिंह, सूबेदार तेजवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल परविंदर सिंह, सूबेदार प्रेमचंद, सूबेदार हरिश्चंद्र आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में हुए राष्ट्रवादी उद्बोधन

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री व वर्तमान विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, वहीं संचालन संगोष्ठी संयोजक सत्यपाल शर्मा एवं इन्दर नागर ने किया।

अपने संबोधन में प्रमोद गुप्ता ने कहा, कारगिल विजय दिवस भारतीय सैन्य इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। उस समय हमारे वीर सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में दुश्मन को धूल चटाई थी। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदर्शी नीति और सेना को दी गई खुली छूट ने इस विजय को संभव बनाया।

एमएलसी (MLC) नरेन्द्र भाटी ने कहा, कारगिल ऑपरेशन और बाद में हुए ‘सिंदूर ऑपरेशन’ (Sindoor Operation) जैसे सैन्य अभियानों ने भारत को गौरव दिलाया है। भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत को रक्षा के क्षेत्र में सुपर पावर बनाने की दिशा में लगातार अग्रसर है।

देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा वातावरण

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, कारगिल युद्ध में भारत के वीर जवानों ने ऊँची पहाड़ियों पर बैठे दुश्मनों को हराकर भारत का तिरंगा फहराया। यह युद्ध भारतीय सैन्य पराक्रम का प्रतीक है, जिसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब सैन्य और तकनीकी दोनों दृष्टियों से आत्मनिर्भर बन रहा है।

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख नाम थे –
पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री सतेन्द्र अवाना, दीपक सिंह, संजय चैची, इन्द्र नागर, सत्यपाल शर्मा, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, पंकज रावल, अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, गोविंद वाल्मीकि, संजय भाटी, महेन्द्र नागर, धीर राणा, धर्मेन्द्र भाटी, कपिल गुर्जर, दिनेश भाटी, भगवत शर्मा, विजय कसाना, शक्ति रावल, वरुण धीमान, सतवीर भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और दर्जनों सैनिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक स्मृति नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, बलिदान और भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक है। भाजपा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उन सभी वीरों को समर्पित था, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।