NOIDA News (27/07/2025): Noida ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 3 से 10 लाख की जनसंख्या श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ शहर (Clean City Award) का खिताब प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस गौरव को साझा करने और सार्वजनिक रूप से सराहने हेतु फोनरवा (FONRWA) कार्यालय, सेक्टर-52 में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO Lokesh M) लोकेश एम का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री, महाप्रबंधक एस.पी. सिंह, आर.पी. सिंह, ए.के. अरोड़ा, हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आनंद मोहन, गौरव बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रतिनिधियों ने भी इस ऐतिहासिक पल में सहभागिता की।
फोनरवा (FONRWA) अध्यक्ष ने स्वागत भाषण में कहा कि यह सफलता (Clean City Award) के क्षेत्र में नोएडा की निष्ठा और नागरिक सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने सीईओ लोकेश एम (CEO Lokesh M) को उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और पारदर्शी कार्यशैली के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

महासचिव के.के. जैन ने कहा कि लोकेश एम के नेतृत्व में स्वच्छता सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं रही, बल्कि एक जन-आंदोलन (Swachh Survekshan 2025) बन चुकी है। लोगों में स्वच्छता के प्रति चेतना बढ़ी है और यह नागरिक-सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम (CEO Lokesh M) ने कहा कि यह उपलब्धि नोएडा के नागरिकों, आरडब्ल्यूए (RWA) और प्राधिकरण की टीम के समन्वित प्रयास का फल है। उन्होंने बताया कि नोएडा को “सुपर स्वच्छता लीग” में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, और अगला लक्ष्य 7-स्टार रेटिंग हासिल करना है।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रीन वेस्ट सेग्रीगेशन, गोबर से उत्पाद निर्माण, और सिंगल यूज़ प्लास्टिक (Plastic Ban Campaign) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों से नोएडा को टिकाऊ और सुंदर शहर बनाने की दिशा में सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।