AAP नेता ने भाजपा के पूर्व मेयर जयप्रकाश पर लगाया DUSIB ज़मीन हड़पने का आरोप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26/07/2025): आम आदमी पार्टी के नेता एवं पार्षद अंकुश नारंग ने दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एक अहम प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर जयप्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP नेता ने दावा किया कि जयप्रकाश ने आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बहुमंजिला इमारत खड़ी की है।

उन्होंने बताया कि यह अवैध इमारत न केवल रेजिडेंशियल और कमर्शियल उपयोग के लिए बनाई गई है, बल्कि उसमें अवैध बिजली मीटर भी लगवाए गए हैं। इस कथित कब्जे को उन्होंने “बहू-मंज़िल घोटाला” करार दिया।

AAP नेता ने यह भी बताया कि जब यह मामला लोकायुक्त के संज्ञान में आया तो उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को निर्देश दिए कि इस जमीन के ट्रांसफर और निर्माण प्रक्रिया की जांच किसी सक्षम एजेंसी से कराई जाए।

आम आदमी पार्टी की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पूर्व मेयर जयप्रकाश के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।