‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कार्यशाला में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता – “चुनाव खर्च जनता की जेब से जाता है”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (25/07/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव'(One Nation One Election) विषयक कार्यशाला में भाग लेते हुए चुनावी खर्चों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में हर पांच साल में होने वाले अलग-अलग चुनावों पर खर्च असाधारण रूप से बढ़ता जा रहा है, जो अंततः देश की आम जनता की कमाई से आता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस तरह की कार्यशालाएं जरूरी हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया को आर्थिक रूप से अधिक व्यावहारिक और पारदर्शी बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि जहां 1952 में देश के पहले आम चुनाव पर मात्र ₹10 करोड़ खर्च हुए थे, वहीं 2014 में यह आंकड़ा ₹3,800 करोड़ और 2019 में ₹60,000 करोड़ तक पहुंच गया। वर्ष 2024 में हुए विभिन्न चुनावों का संयुक्त खर्च ₹1.35 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “यह पैसा पेड़ों पर नहीं उगता, बल्कि यह आपकी और मेरी जेब से आता है – टैक्स के रूप में, पसीने की कमाई के रूप में।”

रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसी व्यवस्था से न केवल खर्चों में भारी कटौती संभव है, बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ने वाला चुनावी दबाव भी कम होगा। उन्होंने इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता जताई और सुझाव दिया कि देश को एक सशक्त, आर्थिक रूप से संतुलित और कुशल चुनाव प्रणाली की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके और लोकतंत्र की जड़ें और गहरी हों।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।