भाकियू का जन जागरण अभियान: 30 जुलाई को महापंचायत में शामिल होने का आह्वान
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (25/07/2025): भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर 30 जुलाई को गलगोटिया यूनिवर्सिटी अंडरपास पर आयोजित महापंचायत (Mahapanchayat) को लेकर जन जागरण अभियान के तहत गुरुवार को किसान गोष्ठी ग्राम मेहंदीपुर मे किसान गोष्ठी की अध्यक्षता हाजी जमील खान ने की एवं संचालन राजमल बाबा ने किया।
जिला अध्यक्ष रोबिन नागर ने बताया यमुना प्राधिकरण के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है पिछले काफी समय से किसानों के आबादी (Population) का निस्तारण नहीं हुआ है। गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं, ग्राम वासियों को हमेशा डर रहता है, कि प्राधिकरण का पीला पंजा कब आ जाए और कब उनकी पुरानी आबादी को तोड़कर चला जाए। सभी ग्राम वासियों ने 30 जुलाई को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने यमुना एक्सप्रेसवे के अंडर पास के नीचे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का भरोसा दिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पवन खटाना ने बताया जेवर एयरपोर्ट के गांव का विस्थापन किया जा रहा है, लेकिन गांव के लोगों को सुविधा नहीं दी जा रही। विस्थापन के नाम पर लुटा जा रहा है, घर घर के बराबर जमीन नहीं दी जा रही युवा बच्चों को नौकरी नहीं दी जा रही।
इस अवसर पर अजीत अधाना, राजे प्रधान, अनित कसाना, सुरेंद्र नागर, गुलाब चौधरी, हसरत प्रधान, गुलफाम नेताजी, मोती नेताजी, जमील खान, रईस, जीते गुर्जर, नाजिम खान, मोहम्मद सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान मजदूर मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।