Lucknow News (25/07/2025): उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) अब धर्मांतरण (Conversion) के ग्लोबल नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल चुकी है। हाल ही में बलरामपुर और आगरा जैसे मामलों ने एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र की परतें खोली हैं, जिसके पीछे भारत की सनातन संस्कृति को तोड़ने और बहन-बेटियों की आस्था को नष्ट करने की साजिशें सक्रिय थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि “सनातन विरोधी किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेटियों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर शासन का बुलडोजर चलेगा।
बलरामपुर में ‘छांगुर गिरोह’ पर बड़ा वार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आर्थिक प्रलोभन, विवाह का झांसा, दबाव और लालच के जरिये हिन्दू समुदाय के लोगों का धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। जलालुद्दीन पर 50,000 का इनाम था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी था।
एटीएस (ATS) अब इस गिरोह की बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है, जिनमें से कई पर बुलडोजर ( Bulldozer) चलाया गया है। प्रशासन ने अवैध कब्जों को चिन्हित कर नष्ट करने की कार्यवाही शुरू की है। यही नहीं, रऊफ नामक आरोपी पर पॉक्सो, एससी/एसटी एक्ट और यूपी धर्मांतरण निषेध कानून की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
आगरा केस: छह राज्यों तक फैला धर्मांतरण का जाल
आगरा में दो बहनों के लापता होने के मामले ने एक बड़े रैकेट की पोल खोल दी। पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया (Social Media) के ज़रिए हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे।
एक आरोपी के पास से फिलीस्तीन का नक्शा, कट्टरपंथी साहित्य और मिशनरी लिंक वाले दस्तावेज़ (Document) बरामद हुए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं। यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र तक फैले इस नेटवर्क में प्रशिक्षित युवक टारगेटेड कन्वर्ज़न में लगे थे।
मुख्यमंत्री की हुंकार: “सनातन विरोधियों की एक-एक कड़ी तोड़ी जाएगी”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे ऑपरेशन को ‘सॉफ्ट टेरर’ के खिलाफ युद्ध करार देते हुए यह स्पष्ट किया कि धर्मांतरण अब एक अपराध भर नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी साजिश बन चुका है।
पुलिस और विशेष टास्क फोर्स ने 18 विशेष टीमें गठित कर, साइबर सेल और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से गिरोह की पूरी डिजिटल गतिविधियों को ट्रैक किया। इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों से जुड़े सैकड़ों प्रोफाइल्स को खंगालते हुए यह स्पष्ट हुआ कि ये गिरोह सुनियोजित रणनीति के तहत हिन्दू युवतियों (Hindu Girls) को निशाना बना रहे थे।
धर्मांतरण विरोधी कानून बना हथियार, ‘लव जिहाद’ पर सीधी चोट
2021 में योगी सरकार द्वारा लाए गए विवाह एवं धर्मांतरण निषेध अधिनियम को अब पूरी शक्ति से लागू किया जा रहा है। हालिया गिरफ्तारी और संपत्ति ज़ब्ती की कार्यवाहियों ने यह दिखा दिया है कि यह कानून अब कठोर क्रियान्वयन की अवस्था में है।
सांस्कृतिक संघर्ष में उत्तर प्रदेश अगुवाई में
जब पूरे देश में सनातन संस्कृति को तोड़ने के अंतरराष्ट्रीय (International) प्रयास तेज़ हुए हैं, तब उत्तर प्रदेश एक संघर्षशील शक्ति के रूप में उभरा है। यह केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की रक्षा का अभियान बन चुका है।
मुख्यमंत्री योगी की यह रणनीति न केवल कट्टरपंथ के खिलाफ निर्णायक कदम है, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए अडिग संकल्प को दर्शाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।