नवरत्न फाउंडेशनस को मिला Indian PSU CSR Impact Award 2025
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24/07/2025): नवरत्न फाउंडेशनस ( Navaratan Foundations) को उनके सामाजिक कार्यों के लिए Indian PSU CSR Impact Award 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 23 जुलाई 2025 को स्कोप भवन, लोधी रोड, दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में प्रदान किया गया।
इस अवॉर्ड के लिए देशभर से केवल 5 गैर-सरकारी संगठनों का चयन किया गया, जिसमें ‘नवरत्न फाउंडेशनस’ का नाम शामिल होना संस्था के लिए गर्व का क्षण है। यह अवॉर्ड NGO श्रेणी में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव और महासचिव ए. वी. मुरलीधरन ने कहा कि यह उपलब्धि हर उस व्यक्ति की है, जिसने ‘नवरत्न परिवार’ के साथ मिलकर समाज के लिए कार्य किया। उन्होंने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारी ज़िम्मेदारियों को और भी बढ़ाता है।”
इस दौरान नवरत्न फाउंडेशनस की ट्रस्टी प्रीति श्रीवास्तव ने मंच से संस्थान के कार्य का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारा उद्देशय महिला सशक्तिकरण के साथ वंचित वर्ग की अनदेखी प्रतिभाओं को संबल प्रदान करना है।
नवरत्न फ़ाउंडेशंस महिला सशक्तिकरण , कौशल विकास , स्वास्थ्य सेवा , शिक्षा , स्वरोजगार , संगीत आदि क्षेत्रों में विशेष कर एनसीआर दिल्ली में अपने 100 से ज़्यादा समर्पित स्वयंसेवकों के समर्पण से समाज में बदलाव हेतु सेवारत है |
ज़्यादा जानकारी के लिए नवरत्न फाउंडेशनस की वेबसाइट को विजिट करे
https://navratanfoundations.com/
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।