बिहार में नई साज़िश? चुनावी घोटाले के आरोपों के बीच राहुल की चेतावनी से घबराई BJP!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (23/07/2025): कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी पारदर्शिता को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर में संगठित तरीके से चुनाव चोरी कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा, “ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है, महाराष्ट्र में भी इन्होंने चीटिंग की। हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और वीडियो फुटेज मांगी, लेकिन उन्होंने नहीं दी। बल्कि सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया।”
उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए थे। राहुल ने बताया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में रिसर्च कर पूरी चुनावी गड़बड़ियों की पड़ताल की है। “हमने एक निर्वाचन क्षेत्र को चुना, छह महीने रिसर्च की और BJP का पूरा चुनाव चोरी का सिस्टम समझ लिया,” उन्होंने कहा।
राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस को अब साफ पता है कि:
कैसे नए वोटर बनाए जाते हैं,
कौन वोट करता है,
और कहां से वोट डलवाया जाता है।
उन्होंने दावा किया कि “अब BJP बिहार में उसी चोरी को नए तरीके से दोहराने की तैयारी में है। पहले पुराने वोटर हटाए जाएंगे, फिर नई वोटर लिस्ट बनाई जाएगी।”
राहुल ने कहा कि यह कोई झूठा आरोप नहीं बल्कि “हिंदुस्तान की सच्चाई है – यहां चुनाव चोरी किए जा रहे हैं।”
उन्होंने चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि “अब देश को ये जानने का हक है कि उसका लोकतंत्र किस तरह से छीनने की कोशिश की जा रही है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।