New Delhi News (23/07/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र अधिकारों की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और उसके नेतृत्व वाले छात्रसंघ द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी है। भारी बारिश के बावजूद छात्र डटे हुए हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं।
धरने की शुरुआत 21 जुलाई को ‘छात्र अधिकार मार्च’ के साथ हुई थी, जिसमें एक कोर्स, एक फीस, केंद्रीकृत हॉस्टल आवंटन प्रणाली, आंतरिक शिकायत समिति का गठन और फीस वृद्धि की वापसी जैसी अहम मांगें रखी गई थीं। प्रशासन द्वारा केवल हॉस्टल प्रणाली पर प्रतिक्रिया देने के बाद अभाविप ने अन्य मांगों पर भी ठोस कदम उठाने की मांग की है।
धरने में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान और राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने शामिल होकर छात्रों का हौसला बढ़ाया।
प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “भारी बारिश में भी छात्र अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय का रवैया बेहद असंवेदनशील है। अगर प्रशासन चुप रहा, तो यह चुप्पी बड़े छात्र आंदोलन में बदल जाएगी।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।