ओबीसी अधिकारों के लिए कांग्रेस का बिगुल: 25 जुलाई को ‘भागीदारी न्याय महासम्मेलन’

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (23/07/2025): अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को लेकर कांग्रेस पार्टी एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। 25 जुलाई, 2025 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में “भागीदारी न्याय महासम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ देशभर से ओबीसी प्रतिनिधि जुटेंगे।

महासम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राहुल गांधी लगातार देश की प्रमुख संस्थाओं में ओबीसी की नगण्य भागीदारी को उजागर करते रहे हैं — चाहे वह सुप्रीम कोर्ट हो, सिविल सेवा, मीडिया या कॉर्पोरेट क्षेत्र।

कांग्रेस का कहना है कि यह महासम्मेलन महात्मा फुले, गांधीजी, नेहरू और बाबासाहेब के उस सपने की दिशा में कदम है, जिसमें हर ओबीसी को उसका उचित अधिकार और प्रतिनिधित्व मिले। कांग्रेस का मानना है कि एक मजबूत और जीवंत ओबीसी आंदोलन के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है।

सम्मेलन में भाग लेने के लिए डेलीगेट पंजीकरण अनिवार्य है। पार्टी ने सभी ओबीसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।