सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी का रुद्राभिषेक: महादेव से की लोककल्याण की प्रार्थना

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (23/07/2025): सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने इस अनुष्ठान में जल, दुग्ध, गन्ने के रस व विल्व पत्र अर्पित कर देवाधिदेव महादेव की आराधना की।

गोरखनाथ मंदिर के विद्वान आचार्यों ने शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और आरती कर मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान को पूर्ण किया। इस आध्यात्मिक अवसर पर सांसद रविकिशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं योगी कमलनाथ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के आरोग्य, समृद्धि और शांति की मंगलकामना करते हुए सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।