“डीएम ने एमएफडी अभियान प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, पशुपालन जागरूकता को मिली रफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (23/07/2025): पशुपालन विभाग द्वारा संचालित “एमएफडी अभियान” (Mission Foot and Mouth Disease) मुंह-खुर पका रोग नियंत्रण अभियान) का शुभारंभ 23 जुलाई को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) द्वारा कैंप कार्यालय नोएडा से किया गया, यह अभियान 5 सितंबर तक चलेगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पशुपालकों को जागरूक करेगा। प्रचार वाहन के माध्यम से पशुपालकों को मुंह-खुर पका रोग के लक्षण, बचाव और टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह अभियान पशुओं की सेहत सुधारने (Health Improvement) और दुग्ध उत्पादन (Dairy Production) बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों की आमदनी बढ़े और पशुधन सुरक्षित रहे। इसके लिए समय पर टीकाकरण (Vaccination) और जनजागरूकता (Public Awareness) अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाए, और उनके द्वारा जो सुझाव दिए जाएं उनको भी अभियान में शामिल करते हुए अभियान का सफल क्रियान्वयन किया जाए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार (Chief Veterinary Officer Dr. Arun Kumar) ने अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं में पोषण स्तर को सुधारना, उन्हें संतुलित आहार उपलब्ध कराना एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान प्रत्येक गांव में शिविरों (Camps) का आयोजन कर पशु चिकित्सा, कृमिनाशक दवा वितरण, टीकाकरण, खनिज मिश्रण वितरण एवं संतुलित चारे की जानकारी दी जाएगी। पशुपालकों को पोषक आहार, साफ-सफाई एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एमएफडी अभियान (MFD campaign) में दूध उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों, गर्भावस्था पहचान, एवं बांझपन उपचार जैसे विषयों पर भी विशेष जानकारी दी जाएगी। प्रचार वाहन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल माध्यमों से जनजागरूकता फैलाई जाएगी। इस अभियान में पशुपालन विभाग की समस्त इकाइयाँ, स्थानीय प्रशासन, और ग्राम पंचायतें सक्रिय रूप से भाग लेंगी। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।