ग्रेनो वेस्ट में कूड़ा डंपिंग पर सख्ती, गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की पहल लाई रंग | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (22/07/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकज़ोन-4 स्थित सेवियर ग्रीनआर्च (Saviour Greenarch) से गैलेक्सी वेगा राउंडअबाउट इकोटेक क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंपिंग (Garbage Dumping) की बढ़ती समस्या को लेकर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति (Gautam Buddha Nagar Development Committee) ने 22 जुलाई को जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया था।

समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय द्वारा उठाए गए मुद्दों में विशेष रूप से Ecotech सेवा मार्ग (सर्विस रोड) पर हो रही चोरी-छुपे डंपिंग का उल्लेख किया गया था, जिससे आसपास की सोसाइटियाँ जैसे हिमालय प्राइड, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली आदि सीधे तौर पर प्रभावित हो रही हैं। पत्र में पर्यावरण असंतुलन, बदबू, बीमारियों और स्वास्थ्य संकट की आशंका जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी।

समिति की मांग पर आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने OSD गुंजन सिंह, जीएम हेल्थ विभाग भारती और GNIDA टीम ने में मौके का निरीक्षण कर ईकोटेक सर्विस रोड पर सफाई की कार्रवाई शुरू करवाई।

समिति की प्रमुख माँगें थीं:

1. अनाधिकृत कूड़ा डंपिंग पर तत्काल रोक

2. डंपिंग करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई

3. नियमित सफाई व्यवस्था

4. क्षेत्र को भविष्य में ग्रीन बेल्ट में परिवर्तित करना

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने प्राधिकरण का आभार जताते हुए कहा है कि यह कार्रवाई स्वागतयोग्य है और निरंतर निगरानी व सफाई की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए, ताकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।