शारदा विश्वविद्यालय में मृतक छात्रा के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/07/2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में मृतक बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और 2 मिनट का मौन रख उन्हें नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन,एचओडी, फैकल्टी और छात्र मौजूद रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा इस दुखद घटना को लेकर हमारी संवेदना मृतक छात्रा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इस तरह की घटना से संस्थान का नाम खराब होता है। शिक्षक और छात्रों के बीच ऐसा रिश्ता होना चाहिए जो अपनी समस्या बिना संकोच से बता सके।

इस दौरान प्रो चांसलर वाइके गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, रजिस्ट्रार डॉ विवेक कुमार,एडमिशन डायरेक्टर डॉ राजीव गुप्ता, डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।