उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट: केजरीवाल ने ली जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20/07/2025): आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए केजरीवाल ने लिखा, “माननीय उप-राष्ट्रपति से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

इस भेंट को राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है, जो दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।