नोएडा में 24 करोड़ की ज़मीन ठगी का खुलासा: 50 हज़ार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (20/07/2025): नोएडा पुलिस ने आज एक सनसनीखेज ठगी कांड का पर्दाफाश करते हुए 24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 50 हज़ार के इनामी अपराधी रविन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते 20 महीनों से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

रविन्द्र शर्मा पर आरोप है कि उसने जेवर एयरपोर्ट के पास फर्जी ज़मीन दिखाकर करोड़ों की ठगी की योजना रची। उसने नकली दस्तावेज तैयार करवाकर जमीन बेच दी और रकम हड़प ली। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

अभियुक्त को ग्राम हमीदपुर के पास एक्सप्रेस-वे चढ़ने वाले कट से गिरफ्तार किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।