भ्रष्टाचार में डूबा MCD? रिश्वत लेते पकड़े गए निगम कर्मी पर कांग्रेस का वार!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20/07/2025): दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में अवैध निर्माण और ट्रेड लाइसेंस के नाम पर हो रही कथित रिश्वतखोरी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम अब “भ्रष्टाचार संग्रह एजेंसी” बन चुका है।

यादव ने बताया कि महिपालपुर वार्ड 133 में एक मकान बनवाने के एवज में निगम कर्मचारी को ₹4 लाख की रिश्वत लेते हुए CBI ने रंगे हाथ पकड़ा, जिससे नगर निगम में चल रहे भ्रष्ट तंत्र का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के पास और कई दस्तावेज हैं जो निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत को उजागर करते हैं।

कांग्रेस नेता ने बिजवासन के पूर्व विधायक कर्नल देवेन्द्र सेहरावत की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस घोटाले को बेनकाब किया है। शिकायतकर्ता रंजीत कुमार की शिकायत पर निगम कर्मचारी सुनील के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि न सिर्फ रिहायशी मकानों बल्कि दुकानों, गोदामों और स्टोरेज यूनिट्स से भी ट्रेड लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह नीति पूरे जिले के लिए है या केवल चुनिंदा दुकानों पर लागू हो रही है?

उन्होंने भाजपा के सांसदों, विधायकों और निगम पार्षदों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस जल्द ही इस रैकेट के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेगी। साथ ही कांग्रेस ने CBI से इस पूरे रैकेट की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है।

अंत में उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएगी और जब तक व्यापारियों के हितों की रक्षा नहीं होगी, तब तक ट्रेड लाइसेंस की मौजूदा व्यवस्था को रद्द करने की मांग करती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।