संपूर्ण समाधान दिवस: 112 में से 7 शिकायतों का हुआ निपटारा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (20/07/2025): जिले की तीनों तहसीलों—जेवर (Jewar), दादरी (Dadri) और सदर (Sadar)—में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 112 शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि, समाधान के स्तर पर स्थिति निराशाजनक रही, क्योंकि इनमें से मात्र 7 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। सबसे अधिक शिकायतें जेवर तहसील में दर्ज की गईं, जहां जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं।

जेवर में भूमि विवाद (Land dispute) और जलभराव (Water logging) की समस्याएं रहीं प्रमुख

जेवर तहसील में समाधान दिवस के दौरान 46 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से केवल तीन का ही तुरंत समाधान हो पाया। यहां के अधिकांश फरियादी भूमि विवाद, यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) से जुड़ी अव्यवस्थाएं, जलभराव की समस्या और पुलिस व बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पहुंचे थे।

ग्राम दयानतपुर के निवासियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो महीनों से राशन नहीं मिल रहा है। वहीं कुरैब गांव के निवासीओ ने आरोप लगाया कि उनके आवासीय पट्टे पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। ग्राम साबौंता से लोगों की शिकायत है कि, रास्ते में जलभराव के चलते आने-जाने में हो रही परेशानी को उजागर करते हुए रास्ता दोबारा बनवाने की मांग की।

दादरी और सदर तहसील में भी गिनी-चुनी शिकायतें

दादरी तहसील में 65 और सदर तहसील में केवल एक शिकायत दर्ज की गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच करें और तय समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारण की स्थिति को पोर्टल (Portal) पर अपडेट करना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी दिया गया जोर

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। इन स्टालों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं (Public welfare schemes) की जानकारी आमजन को दी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंच सके।

हालांकि, समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन शिकायतों की तुलना में समाधान की संख्या कम रही, जिससे प्रशासनिक तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों की उम्मीदें समाधान दिवस से जुड़ी हैं, लेकिन व्यावहारिक धरातल पर संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।