NOIDA News (20/07/2025): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक नई और सराहनीय पहल की है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुरू किए गए इस कार्यक्रम की अगुवाई एसीपी-3 नोएडा ट्विंकल जैन कर रही हैं। यह पूरी पहल पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में संचालित हो रही है।
इस पहल के तहत नोएडा जोन के स्कूल, कॉलेज, आरडब्लूए और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। पहले कार्यक्रम में “नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन” के सहयोग से छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की सबसे प्रभावशाली विशेषता रही छात्राओं के साथ खुला संवाद, सवाल-जवाब सत्र, केस स्टडी और प्रेरक कहानियों के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों से जूझने की तैयारी देना।

कार्यक्रम में पॉक्सो एक्ट से जुड़े प्रावधानों और उच्च शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। काउंसलर्स की टीम लगातार बालिकाओं से संवाद बनाए रखेगी ताकि वे कभी भी अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
यह अभियान पुलिस कमिश्नरेट की जनकल्याणकारी सोच और महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।