वीरेंद्र सचदेवा ने किया कांवड़ शिविर का शुभारंभ, बोले- “सेवा और सनातन परंपरा का प्रतीक है यह आयोजन”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20/07/2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज शकरपुर के विकास मार्ग पर बालाजी सेवा संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित 15वें कांवड़ शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक अभय वर्मा और शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कांवड़ यात्रा की पावन भावना से ओतप्रोत वातावरण में वीरेंद्र सचदेवा ने श्रद्धालु कांवड़ियों से मुलाकात की और उनकी कुशलता जानी। उन्होंने कहा, “यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भी प्रेरणा है।”

उन्होंने जानकारी दी कि इस बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने अभूतपूर्व व्यवस्था की है। दिल्ली में पहली बार 17 भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं, ताकि लाखों कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि शिविरों में स्वच्छता, पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम सुविधा, बिजली, मच्छर नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, “हमारी सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और गरिमामय बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।