नवविवाहिता ससुराल से लाखों के गहने लेकर फरार, परिवार ने जताई ठगी की आशंका
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (20/07/2025): दनकौर (Dankaur) कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 25 दिन बाद ही एक नवविवाहिता (Newly married) अपने ससुराल से रात के अंधेरे में फरार हो गई। परिवार का आरोप है कि युवती जाते-जाते लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने करीब 25 दिन पहले हरियाणा (Haryana) की रहने वाली एक युवती से अपने बेटे की शादी करवाई थी। यह रिश्ता एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुआ था, जिसने खुद को लड़की का रिश्तेदार बताते हुए भरोसा दिलाया था कि युवती के माता-पिता की वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनों की शादी मंदिर में सादे समारोह में करवाई गई थी।
परिवार के अनुसार, शुक्रवार रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी युवती छत से नीचे उतरी और दीवार कूदकर घर से भाग गई। शनिवार सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली, तो परिवार ने उसे आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में यह भी पता चला कि उसके साथ घर से कीमती गहने और नकदी भी गायब हैं।
परिजनों का मानना है कि यह एक सोची-समझी ठगी की साजिश हो सकती है, जिसमें लड़की और बिचौलिया दोनों शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई औपचारिक (लिखित) शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, मामले की जांच शुरू कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवार ने जिस बिचौलिए के माध्यम से विवाह कराया था, अब वह भी संदिग्ध नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। इससे संदेह गहरा गया है कि यह मामला मानव तस्करी या विवाह के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़ा हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी हैरान हैं।
दनकौर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यदि मामला विवाह के नाम पर ठगी का है, तो गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल परिवार को लिखित तहरीर देने के लिए कहा गया है।इस घटना के बाद अंतरराज्यीय विवाहों (Interstate marriages) की प्रक्रिया, पहचान सत्यापन और बिचौलियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारों का मानना है कि बिना जांच-पड़ताल के शादी करना कई बार भारी पड़ सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।