कविता, संस्कृति और सृजन का त्रिवेणी संगम: Lalit Foundation वार्षिक अधिवेशन | Kavi Premier League

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, 19 जुलाई 2025: साहित्य, संस्कृति और सृजन के अनुपम संगम ललित फाउंडेशन (Lalit Foundation) के वार्षिक अधिवेशन का भव्य आरंभ आज नोएडा एक्सटेंशन (Noida Extension) स्थित गौर सरोवर प्रीमियर में हुआ। कवि प्रीमियर लीग 2.0 (Kavi Premier League) एवं अभिव्यंजना 4.0 (Abhivyanjana) के संयुक्त तत्वावधान में यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 19 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र की गरिमामयी अध्यक्षता राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने की। इस अवसर पर पद्मश्री कवि सुरेन्द्र शर्मा, पद्मश्री प्रो. अशोक चक्रधर, प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी तथा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की विशिष्ट उपस्थिति ने आयोजन को अलौकिकता प्रदान की।

ललित फाउंडेशन के संरक्षक कवि मुकेश शर्मा (Kavi Mukesh Sharma) ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष वार्ता में बताया कि संस्था विगत दस वर्षों से साहित्य-संवर्धन हेतु सक्रिय है। यह अधिवेशन मात्र एक काव्य मंच न होकर नवीन साहित्यिक चेतना, सांस्कृतिक संवाद एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति का जीवंत प्रतीक है। इस वर्ष 111 नवस्वरों द्वारा विविध विधाओं में काव्यपाठ, धर्म, साहित्य और राजनीति पर विद्वत संवाद, छंद लेखन कार्यशाला, वरिष्ठ कवियों के प्रेरक सत्र, संगीत संध्या, डीजे नाइट, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, काव्य गोष्ठियाँ तथा पूल पार्टी जैसी विविध गतिविधियाँ इस आयोजन को विशिष्ट बनाती हैं।

विशेष उल्लेखनीय है इस वर्ष का अभिनव उपक्रम – कवि प्रीमियर क्रिकेट लीग, जिसमें साहित्यकार खेल एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से टीम भावना और उत्साह के साथ सृजन की नई अनुभूति प्राप्त करेंगे। यह नवाचार साहित्य और खेल के मध्य एक सशक्त सेतु की स्थापना का प्रयास है।

इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी एवं संरक्षक संस्थान यमुना प्राधिकरण, Renox Group, यथार्थ हॉस्पिटल, इंडियन ऑयल, KPG इत्यादि हैं, जिनके सहयोग से यह आयोजन पंच सितारा सुविधाओं के बीच संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम की सफलता में कवि अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, कुशल कुशलेन्द्र, पीयूष मालवीय एवं संपूर्ण टीम की रचनात्मक प्रतिबद्धता एवं समर्पण सराहनीय है। यह अधिवेशन रचनात्मकता, विचारशीलता एवं सांस्कृतिक बोध का अद्वितीय संगम है, जो साहित्यिक समाज को नवीन ऊँचाइयों की ओर प्रेरित करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।