इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Indore (17/07/2025): इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर इंदौर ने न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को प्रदान किया गया। यह उपलब्धि केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि 35 लाख इंदौरवासियों की सामूहिक भागीदारी, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति समर्पण की मिसाल है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि यदि नागरिक और प्रशासन एकजुट होकर काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। इंदौर की स्वच्छता यात्रा अब सिर्फ एक नगर निगम की योजना नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन चुकी है, जिसमें हर नागरिक ने अपनी भूमिका निभाई है। इंदौर की यह उपलब्धि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की सफलता का भी प्रतीक है और अन्य शहरों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।