GREATER NOIDA News (17/07/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित मिगसन विन सोसाइटी (Migsun Wynne Society) की लिफ्ट (lift) में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते झगड़े का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी व्यक्तिगत विवाद को लेकर बहस हुई, जो बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और शांतिपूर्ण माहौल बहाल किया। इस संबंध में सूरजपुर थाने (Surajpur Police Station) में विधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।