GREATER NOIDA News (16/07/2025): गौतमबुद्ध नगर डीएम मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) के निर्देशों के क्रम में किसानों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके कल्याण के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस (Farmers Day) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विधानाथ शुक्ल ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, किसान प्रतिनिधियों एवं कृषकों ने भाग लिया।
मुख्य विकास अधिकारी विधानाथ शुक्ल ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन (District Administration) किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
किसानों द्वारा फसल बीमा, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरक वितरण, विद्युत आपूर्ति, पशुपालन एवं कृषि यंत्र अनुदान से संबंधित समस्याएं उठाई गईं। इन समस्याओं का निराकरण (Dismantling) संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा निश्चित समयावधि में समाधान के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम का समापन उप कृषि निदेशक राजीव कुमार (Deputy Agriculture Director Rajeev Kumar) द्वारा किसानों को जागरूकता, नवीन कृषि तकनीकों के प्रयोग एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन, सिंचाई, बीज निगम, दुग्ध विकास एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।