कौशल भारत मिशन के माध्यम से कुशल और आत्मनिर्भर युवा शक्ति के प्रति सरकार प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16/07/2025): कौशल भारत मिशन (Kaushal Bharat Mission) के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज इस मिशन के माध्यम से कुशल और आत्मनिर्भर युवा शक्ति तैयार करने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने कहा कि कौशल भारत मिशन परिवर्तनकारी पहल है जो देश भर में लाखों लोगों को सशक्त बना रही है।

MyGovIndia और केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह की X पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा:

“कौशल भारत हमारे युवाओं को कुशल और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत कर रहा है।”

स्किल इंडिया पहल ने अनगिनत लोगों को लाभान्वित किया है, उन्हें नए कौशल प्रदान किए हैं और अवसर प्रदान किए हैं। आने वाले समय में भी, हम अपनी युवा शक्ति को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप नए कौशल से लैस करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे, ताकि हम विकसित भारत के अपने सपने को साकार कर सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।