NOIDA News (16/07/2025): थाना सेक्टर-39 पुलिस और टप्पेबाज बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर कार सवार बदमाश दादरी रोड की ओर भाग निकले। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान विकास पुत्र जय प्रकाश निवासी भागलपुर, बिहार (वर्तमान में जे.जे. कॉलोनी, बवाना, दिल्ली) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। विकास का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें दिल्ली के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और चोरी के मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ के बाद कॉम्बिंग कर पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान रंजन, मोहम्मद कुर्बान, पिंटू उर्फ संजय और अमन के रूप में हुई है — सभी वर्तमान में जे.जे. कॉलोनी, बवाना में रह रहे हैं।
पुलिस ने बदमाशों के पास से सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार (DL1ZDD3259), 5 मोबाइल फोन और नकली नोटों की तरह बंधी हुई कागज की गड्डियां बरामद की हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।