एनएमसी अंशकालिक सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, ड्रॉ में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15/07/2025)
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों की ड्रॉ के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लिया। नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 में दी गई है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के अनुसार, ये नियुक्तियां दो वर्षों के लिए की जा रही हैं। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से सदस्यों का चयन निम्नलिखित श्रेणियों में किया गया है:
एनएमसी के दस अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त) में गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, झारखंड, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के नामित सदस्यों में से किया जाता है। एनएमसी के नौ अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद ( पहले 2022 में नियुक्त) में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, नागालैंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, असम, मणिपुर और उत्तराखंड के राज्य चिकित्सा परिषद के नामित सदस्यों में से किया जाता है।
चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त ) में राज्य चिकित्सा परिषद के नामित व्यक्ति से प्रत्येक स्वायत्त बोर्ड के चौथे सदस्य (अंशकालिक सदस्य) का चयन किया गया है।
(क) स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के लिए: अरुणाचल प्रदेश
(बी) स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के लिए: ओडिशा
(ग) चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड: हरियाणा
(घ) नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड: पंजाब
जम्मू एवं कश्मीर से एक विशेषज्ञ को खोज समिति के लिए नामित किया गया।
विशेषज्ञों के नामों की सूची नीचे दिए गए अनुलग्नक में दी गई है। डॉ में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. विनोद कोतवाल और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।




प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।