काशी में गंगा का रौद्र रूप: जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, घाटों का टूटा संपर्क

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Varanasi News (14/07/2025): वाराणसी में मां गंगा अपने रौद्र रूप में हैं। लगातार हो रही पहाड़ी और मैदानी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और अब यह चेतावनी बिंदु से मात्र दो मीटर नीचे रह गया है। गंगा का पानी 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ रहा है और 68 मीटर के आसपास पहुंच गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन और आमजन में चिंता की लहर दौड़ गई है।

गंगा किनारे बसे घाटों का आपसी संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पानी घाटों की सीढ़ियों को पार करता हुआ ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है—अब आरती घाटों की बजाय छतों पर की जा रही है।

इतना ही नहीं, शवदाह क्रिया के लिए प्रसिद्ध मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाटों का उपयोग भी प्रभावित हुआ है, और अंतिम संस्कार के लिए वैकल्पिक ऊंचे स्थान तय किए गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण वाराणसी में नाव संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे गंगा के किनारे न जाएं और किसी भी स्थिति में सतर्क रहें। स्थानीय प्रशासन घाटों का निरीक्षण कर रहा है और राहत व्यवस्था के लिए टीमों को तैनात किया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।