राष्ट्रपति मुर्मू के तीन बड़े फैसले, लद्दाख एलजी बी.डी. मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14/07/2025): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को तीन प्रमुख संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दी है। प्रो. आशिम कुमार घोष (Pro. Ashim Kumar Ghosh) को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पुष्पपति अशोक गजपति राजू (Ashok Gajapati Raju) को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता कविन्द्र गुप्ता (Kavindra Gupta) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को लेकर देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के मौजूदा उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) (B.D Mishra) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान लद्दाख में प्रशासनिक सुधारों और विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उनकी जगह अनुभवी राजनीतिक नेता कविन्द्र गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई नियुक्तियों के साथ ही संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासनिक संरचना को नया नेतृत्व मिला है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।