दिल्ली में बढ़ रहे रेबीज के मामले, जागरूकता की कमी बनी बड़ी वजह: डॉ. अतुल कक्कड़
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14/07/2025): दिल्ली में रेबीज (Rebies) के मामलों में हाल के दिनों में तेजी देखी जा रही है, जिसे लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। सर गंगा राम अस्पताल(Sir Ganga Ram Hospital) के इंटरनल मेडिसिन विभाग के चेयरमैन डॉ. अतुल कक्कड़ (Dr Atul Kakkad) ने कहा कि रेबीज एक वायरल बीमारी है, जो घरेलू और आसपास रहने वाले जानवरों से इंसानों में फैलती है। यह धारणा गलत है कि केवल आवारा कुत्तों या जंगली जानवरों से ही संक्रमण होता है; पालतू जानवर भी इसका माध्यम बन सकते हैं।
डॉ. कक्कड़ ने बताया कि रेबीज के प्रसार की एक बड़ी वजह आम लोगों में जागरूकता की कमी है। कई बार लोग मामूली खरोंच या काटने को गंभीरता से नहीं लेते और समय पर इलाज नहीं करवाते, जिससे स्थिति बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को जानवर काट ले तो उसे विशेष ‘विंडो पीरियड’ यानी निश्चित समय सीमा के भीतर चिकित्सा सहायता लेना अनिवार्य होता है, वरना इलाज मुश्किल हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि रेबीज से बचाव के लिए सही जानकारी और समय पर टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है। दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टरों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी जानवर द्वारा काटे जाने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज को न टालें। साथ ही, सरकार और स्थानीय निकायों को भी जनजागरूकता अभियान चलाकर इस घातक बीमारी के प्रति लोगों को सतर्क करना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।