दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 7 लोगों को बचाया गया, राहत कार्य जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12/07/2025): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजबूर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ, जब इमारत में कई लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि अब तक मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अभी 3 से 4 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। सभी एजेंसियां उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी हैं।

अधिकारी के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ वह करीब 10 से 15 साल पुरानी थी। फिलहाल मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है और पुलिस ने इलाके को घेर कर यातायात बंद कर दिया है ताकि राहत दल बिना किसी रुकावट के काम कर सके। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर इतनी पुरानी इमारत अचानक कैसे ढह गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।