दिल्ली में यमुना से जुड़े मसले पर गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11/07/2025): दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna River) की बिगड़ती स्थिति को लेकर आज गृह मंत्रालय (Home Ministry) में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सीआर पाटिल ( MoS C R Patil) विशेष रूप से शामिल हुए, जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) भी बैठक में भाग लेने के लिए मंत्रालय पहुंचीं। यमुना की सफाई (Yamuna Cleaning), बाढ़ प्रबंधन (Flood Management) और तटवर्ती इलाकों में राहत कार्यों को लेकर चर्चा का केंद्र रहा। दिल्ली सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Minister Parvesh Varma) ने भी बैठक में भाग लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और चुनौतियों को सामने रखा।

गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई इस बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर काफी हलचल देखी गई, क्योंकि बीते कुछ दिनों से यमुना का जलस्तर लगातार खतरे के निशान को पार कर रहा है। बैठक में केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के बीच तालमेल बेहतर करने पर सहमति बनी। इसके अलावा जल प्रदूषण की रोकथाम, नालों के ट्रीटमेंट और नदी के किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन कर सकती है जो यमुना पुनरुद्धार को लेकर सतत निगरानी रखेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।