योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना
टेन न्यूज नेटवर्क
Gorakhpur News (11/07/2025): सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir, Gorakhpur) में विधि-विधान से भगवान शिव (Lord Shiva) का रुद्राभिषेक किया। इस विशेष पूजा में उन्होंने जल, दूध और ऋतुफलों के रस से अभिषेक कर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। पूजा अनुष्ठान हवन के साथ संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर की झलक अपने आधिकारिक X हैंडल पर साझा करते हुए एक संस्कृत श्लोक भी पोस्ट किया— “शान्ताकारं शिखरिशयनं नीलकण्ठं सुरेशं… वन्दे शम्भुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।” उन्होंने सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए “हर हर महादेव” का जयघोष किया।
श्रावण मास को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और इसी दिन से कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत होती है। पूरे प्रदेश में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी विश्वनाथ, बाबा वैद्यनाथ और उज्जैन महाकाल मंदिर समेत देशभर के शिवधामों में विशेष पूजन और जलाभिषेक किए जा रहे हैं।
इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 14 जुलाई को और अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।