New Delhi News (11/07/2025): हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 का पावन सावन माह आज शुक्रवार, 11 जुलाई से शुरू हो गया है। यह महीना भगवान शिव की आराधना, व्रत, जप-तप और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस महीने पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उन्हें विशेष कृपा और मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है।
उत्तर भारत में सावन पूर्णिमा से पूर्णिमा तक, जबकि दक्षिण भारत में अमावस्या से अमावस्या तक मनाया जाता है। यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नयन का सबसे उत्तम समय माना जाता है।
सावन माह में करें ये पवित्र कार्य
1. सावन व्रत – सोमवार या मंगलवार को उपवास करना अत्यंत फलदायी होता है। यह शिव को प्रसन्न करने का प्रमुख माध्यम है।
2. रोजाना शिव पूजा – बेलपत्र, पंचामृत और धतूरा जैसी चीजों से भगवान शिव का पूजन करें।
3. मंत्र जाप – महामृत्युंजय मंत्र और अन्य शिव मंत्रों का जाप करें। इससे मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ होता है।
4. सात्विक जीवनशैली – पूरे महीने शुद्ध, शाकाहारी और तामसिक रहित भोजन करें। संयमित और अनुशासित दिनचर्या अपनाएं।
5. दान पुण्य – ज़रूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या जल का दान करें। इससे पुण्य फल के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
6. मंदिर दर्शन और जलाभिषेक – विशेष रूप से सावन के सोमवार को शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ होता है।
इन बातों का सावन में जरूर रखें ध्यान:
मांसाहार, लहसुन-प्याज व शराब जैसे तामसिक चीजों से पूरी तरह परहेज करें।
एक बार व्रत शुरू करने के बाद उसे बीच में न तोड़ें।
पूजा में हल्दी और केतकी के फूल का प्रयोग न करें।
क्रोध, द्वेष और अपवित्र विचारों से दूरी बनाए रखें।
शिव कृपा पाने के लिए जाप करें महामृत्युंजय मंत्र:
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”
(नोट: किसी भी धार्मिक अनुष्ठान को करने से पहले पंडित या जानकार व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। यह समाचार केवल सामान्य जानकारी के लिए है। टेन न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।)
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।