New Delhi News (10/07/2025): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बड़े ऑपरेशन में रेड लाइट पर ‘किन्नर’ का भेष धरकर भीख मांगने और अवैध गतिविधियों में लिप्त 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 कथित किन्नर हैं, जो महिला जैसी वेशभूषा और हावभाव अपनाकर आम जनता से पैसे वसूलते थे।
नॉर्थ वेस्ट जिले के फॉरनर सेल ने बताया कि आरोपी भारी मेकअप, साड़ी-सूट, चूड़ियां, बिंदी और कृत्रिम अंगों का इस्तेमाल कर खुद को महिला दर्शाते थे। दिन में ये लोग भीख मांगते और रात में अन्य संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहते थे।
पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित IMO ऐप से लैस 5 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं, जिनके जरिए ये लोग बांग्लादेश स्थित संपर्कों से जुड़े रहते थे।
DCP भीष्म सिंह के मुताबिक, इनकी गतिविधियों पर गुप्त सूचना के आधार पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर क्षेत्र में दबिश दी गई। पूछताछ में सभी के अवैध रूप से भारत में रहने की पुष्टि हुई।
इसी प्रकार, साउथ वेस्ट जिले के दिल्ली कैंट क्षेत्र से भी एक महिला, एक 40 दिन के शिशु सहित पांच बांग्लादेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के गिरफ्तार किया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।