New Delhi News (10/07/2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन की बैठक आज उस समय विवादों में घिर गई जब आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने 12 हज़ार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग उठाई।
नेता विपक्ष अंकुश नारंग (Ankush Narang) ने बताया कि ये कर्मचारी वर्षों से सेवा दे रहे हैं और इनमें से अधिकांश दलित समुदाय से आते हैं, लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली नगर निगम प्रशासन उनकी आवाज़ को लगातार दबा रहा है।
नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा को न मेहनतकश कर्मचारियों की चिंता है, न ही दलितों के हक़ की। जैसे ही इस मांग को लेकर AAP पार्षदों ने आवाज़ बुलंद की, मेयर राजा इक़बाल सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक ही स्थगित कर दी।
AAP का कहना है कि भाजपा की ये चुप्पी और कार्रवाई दलित विरोधी राजनीति का हिस्सा है, जो वर्षों से समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार देने से इनकार करती रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।