Greater Noida Police की तत्परता से साइबर ठगी पीड़ित को 40,000 रुपये की वापसी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater NOIDA News (09/07/2025): ग्रेटर नोएडा में थाना कासना अंतर्गत साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी (Cyber Fraud) के शिकार एक युवक को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके 40,000 रुपये वापस कराए हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासना (Police Station Kasna) में लक्की गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता ने ऑनलाइन शिकायत (Online Complaint) में दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ 52,250 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस की तत्परता के चलते करीब 40,000 रुपये की राशि को रिकवर (Recover) कर पीड़ित को वापस दिला दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए लक्की गुप्ता ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए उनकी सराहना की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।