सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर महिला उन्नति संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater NOIDA News (08/07/2025): महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला उन्नति संस्था द्वारा आज मंगलवार को दादरी कस्बे के मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर और भारत सरकार की टकसाल नोएडा (MINT) के सहयोग से चलाई जा रही उस मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को फ्री HPV वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक इंदु गोयल, डा. वंदना सिंह और डा. संध्या ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर वैक्सीनेशन से इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। वहीं, वैक्सीनेशन का कार्य ‘ब्यूटीफुल टुमारो’ संस्था द्वारा किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन भाटी और एंजेला समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैक्सीनेशन के महत्व को समझा।
इस प्रकार यह जागरूकता अभियान बच्चियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।