Uttar Pradesh News (07/07/2025): उत्तर प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्राएं स्वाति (Swati) और कनक सिंह (Kanak Singh) ने युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2025 (Yuganda Para Badminton International Tournament 2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत (Gold ) और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कैंपाला में हुआ, जिसमें 50 से अधिक देशों के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
स्वाति ने महिला एकल SU-5 वर्ग में रजत, महिला युगल SL3-SU5 में स्वर्ण और मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतकर तीन पदकों पर कब्जा जमाया। वहीं, कनक सिंह ने महिला एकल SL-4 और महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर दो पदकों के साथ भारत का परचम लहराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए बनाई गई नीतियों का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। राज्य के दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राज्य सरकार की सशक्तिकरण नीति की जीत है। उन्होंने कहा कि जब बेटियों को अवसर, संसाधन और सही मार्गदर्शन मिलता है तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रह जाती।
कुलपति प्रो. संजय सिंह ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की पुनर्वास और अकादमिक नीतियों का नतीजा बताया। क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पाण्डेय राजीवनयन ने इसे विश्वविद्यालय की प्रभावी प्रशिक्षण प्रणाली की सफलता कहा। वहीं, कोच इरशाद अहमद ने भावुक होकर कहा कि जब लगन, मेहनत और आत्मविश्वास साथ हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।
स्वाति और कनक की यह सफलता पूरे प्रदेश की बेटियों और दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की बेटियां अब किसी भी वैश्विक मंच पर पीछे नहीं हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।