श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा नेताओं ने यमुना खादर में किया सेवा कार्य
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (6 जुलाई 2025): डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर दिल्ली भाजपा के चांदनी चौक जिला द्वारा यमुना खादर क्षेत्र में गरीब एवं वंचित समुदाय की महिलाओं और बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं को साड़ियां, सैनिटरी पैड और बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम भाजपा नेता गोपाल गर्ग के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और चांदनी चौक जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके बाद करीब 400 महिलाओं और बच्चों को उपहार स्वरूप सामग्री वितरित की गई।
चांदनी चौक मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा समेत कई कार्यकर्ता भी इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे।
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि भाजपा ने आज डॉ. मुखर्जी की जयंती को समाज सेवा के रूप में मनाते हुए उनके विचारों और आदर्शों का सम्मान किया है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में मेहनत करने और शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने कहा कि भाजपा राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प मानती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिससे महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल गर्ग ने बताया कि भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में वे स्वास्थ्य जांच, कृत्रिम अंग वितरण, दिव्यांगजन सहयोग जैसे अनेक सेवा कार्य लगातार चला रहे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना भाजपा का मूल उद्देश्य है।
यह सेवा कार्यक्रम न केवल एक सामाजिक पहल था, बल्कि यह संदेश भी था कि जनसेवा ही भाजपा की असली राजनीति है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।