आनंद निकेतन आश्रम पहुंचीं डॉ. बबीता सिंह, बुज़ुर्गों को दिया सम्मान का संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (05 जुलाई 2025): उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनके परिवारजनों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक साथ रखने की जिम्मेदारी समाज और परिवार की है।”

डॉ. चौहान ने आश्रम के कैंटीन, परिसर और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “मानवता के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” यदि कोई लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के विरुद्ध विभागीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर भी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।